20 मंज‍िला इमारत में लगी भयानक आग: 7 की मौत 28 घायल

20 मंज‍िला इमारत में लगी भयानक आग: 7 की मौत 28 घायल

साउथ मुंबई की 20 मंज‍िला 'कमला' बिल्डिंग में लगी भयानक आग में मरने वालों की संख्‍या 7 हो गई है.

अधिकारियों के मुताबिक ताड़देव में स्थित 20 मंजिला इमारत के 18वें माले पर लेवल 3 की आग लगी थी. 

बिल्डिंग में रहने वालों ने कहा कि आग लगते ही पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई.

जानकारी के अनुसार 90 से ज्‍यादा लोग खुद से या पड़ोसियों की मदद से बाहर निकल पाए.  

वहीं डीसीपी सौरभ त्रिपाठी के अनुसार मौके पर 21 फायर इंजन और 7 जंबो टैंकर्स लगाए गए हैं.

सुबह करीब 7.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी और सवा 8 बजते-बजते इसे लेवल 3 की आग घोषित कर दिया गया. 

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका हैं.

आपको बता दें घायलों को भाटिया और नायर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया हैं.

अधिकारियों के अनुसार नायर अस्‍पताल में पांच लोगों की मौत हुई और भाटिया अस्‍पताल में भर्ती एक लोग की मौत हुई हैं.  

वहीं कस्‍तूरबा गांधी अस्‍पताल में भर्ती एक घायल की मौत हो गई हैं.

अब तक 28 लोग घायल हुए हैं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं आग लगने के कारण की जांच की जा रही है.

मोहम्मद आमिर